CUJ के बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा, खुद को संभाल नहीं सका

Meenu | May 5, 2026 | 11:40 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :सीयूजे के एक बीटेक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। घटना Ranchi की है, जहां वह पढ़ाई के दौरान किराए के कमरे में रह रहा था। मौके से मिले सुसाइड नोट में साकेत ने लिखा “सॉरी पापा, हम खुद को संभाल नहीं सके। लाइफ बहुत ज्यादा बोझ लगने लगा। घुट-घुट कर जी रहे थे। नोट में एक युवती का भी जिक्र किया गया है और पिता से अपील की गई है कि उसे किसी तरह की परेशानी न हो। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक जब साकेत कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालकिन को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह फंदे से लटका मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में सप्लाई घोटाला उजागर: 17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान गायब

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साकेत के भाई के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए बिहार के औरंगाबाद ले जाया गया।

परीक्षा से पहले उठाया कदम

यह भी सामने आया है कि साकेत ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि हैंडराइटिंग की पुष्टि की जा सके। साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

प्रेम-प्रसंग एंगल से जांच

प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल डेटा के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Share this news

संबंधित खबरें