मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा, शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में उसके करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पहले भी आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। अब कोर्ट से दोबारा तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें :अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पति गिरफ्तार

विशेष टीम कर रही जांच

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गैंग के नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें कुछ जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे गैंग के व्यापक नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सफेदपोशों की भूमिका भी जांच के दायरे में

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ सफेदपोश और मीडिया से जुड़े लोगों की भी गैंग से सांठगांठ हो सकती है। आरोप है कि ये लोग आर्थिक मदद और धमकी भरे वीडियो के प्रचार-प्रसार में शामिल थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/05/chaibasa-wife-murder-illicit-affair-suspicion-husband-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment