रिम्स की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म साजिश की आरोपी छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द

Rupa Kumari | April 30, 2026 | 11:46 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (रिम्स) प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। छात्रा पर डेंटल सर्जरी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का गंभीर आरोप है और वह फिलहाल जेल में बंद है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला

जानकारी के अनुसार नामांकन रद्द करने की कार्रवाई फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर की गई है। प्रवेश के समय ओली ने अनुसूचित जनजाति (ST) का प्रमाण पत्र जमा किया था। इसकी जांच के लिए रामगढ़ प्रशासन की ओर से एक विशेष समिति गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि आरक्षण का लाभ लेने के लिए गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाया गया था। रिपोर्ट में दस्तावेज को फर्जी करार दिए जाने के बाद रिम्स प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नामांकन रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: गुमला में जमीन विवाद हिंसक, अंचल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; एक घायल

दुष्कर्म की साजिश का आरोप

मामला 9 अप्रैल को सामने आया था, जब आरोपी छात्रा ने जन्मदिन के बहाने डेंटल सर्जरी की एक छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया। आरोप है कि केक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश किया गया, जिसके बाद आरोपी के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद से ही संस्थान में आरोपी छात्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

Share this news

संबंधित खबरें