Samachar Post रिपोर्टर, दुमका: दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास के चलते एक विधवा महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय पक्कू हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह जेल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अंधविश्वास में लिया खौफनाक फैसला
पुलिस के अनुसार आरोपी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिता नहीं बन सका। इसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पिछले वर्ष उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। आरोपी इन घटनाओं के लिए पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला को जिम्मेदार मानता था। उसे शक था कि महिला डायन है और उसी के कारण उसका परिवार बर्बाद हुआ है।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी संग दो बहनें लुधियाना से बरामद; आरोपी गिरफ्तार
बहाने से बुलाकर की हत्या
बताया जाता है कि महिला अक्सर उसे टोका-टाकी करती थी, जिससे वह नाराज रहता था। घटना के दिन आरोपी ने पहले से योजना बनाकर महिला को बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।