Samachar Post डेस्क, रांची: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में दबाव के चलते सोना अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आ गया है, जबकि चांदी के दामों में भी तेज कमी देखने को मिली है। ताजा अपडेट के मुताबिक सोने की कीमत में करीब ₹1,629 की गिरावट आई है और भाव लगभग ₹1.50 लाख के आसपास पहुंच गया है। जानकारों के अनुसार सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब ₹26 हजार तक सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें करीब ₹5,381 की कमी आई है, जिससे बाजार में अस्थिरता का माहौल बन गया है और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
क्यों गिर रहे हैं दाम
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव, मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। हाल के दिनों में वैश्विक बाजार में सोना तीन हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंच गया है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: दंपती की मौत, बच्चा गंभीर
निवेशकों के लिए क्या संकेत
लगातार गिरते दामों से निवेशकों में चिंता बढ़ी है, हालांकि जानकार इसे लंबे समय के निवेश के लिहाज से सामान्य करेक्शन मान रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जो वैश्विक आर्थिक हालात और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।