पाकुड़ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Meenu | April 25, 2026 | 03:20 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ में फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा स्थित निमतल्ला के पास शनिवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। हालांकि, कर्मचारी की जान बाल-बाल बच गई। घटना में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिथुन कुमार रजक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने देसी कट्टा तानकर हवा में फायरिंग की। गोली सीधे नहीं लगी, लेकिन बारूद के छींटे उनके बाजू में लग गए, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पुनर्मतदान की जरूरत नहीं: चुनाव आयोग

पुराने विवाद से जुड़ा मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात तक शोर-शराबा होता था, जिससे आसपास के लोग परेशान थे। इसी मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शुक्रवार को फिर इसी बात पर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शिबू राउत ने गुस्से में आकर कर्मचारी पर हथियार तान दिया और फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के प्रबंधक के अनुसार, आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल हवा में फायरिंग की पुष्टि हुई है। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि अब स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें