Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के चर्चित जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा गार्ड हत्या मामले के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को SSP और सिटी SP मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। राकेश रंजन (SSP) और पारस राणा ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा की और शांति एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान हटिया डीएसपी पीके मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद SSP ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। हाल ही में मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
यह भी पढ़ें :31 साल बाद गिरफ्तारी: अपहरण-हत्या का दोषी ‘एक्स मुस्लिम’ बनकर यूट्यूब पर था सक्रिय
CCTV और कंट्रोल रूम को निर्देश
निरीक्षण के दौरान राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।
रात में विशेष पेट्रोलिंग के आदेश
SSP ने संबंधित थाना प्रभारी को नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Reporter | Samachar Post