Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद स्थित IIT (ISM) के वैज्ञानिकों ने हृदय रोगों की जांच के लिए नई तकनीक विकसित की है। प्रो. ए.सी.एस. राव द्वारा तैयार ‘इकोपल्स’ तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी के संयोजन पर आधारित है, जो दिल की बीमारियों की पहचान को तेज, सटीक और आसान बनाने में मदद करेगी।
AI और 3D विजुअल से बेहतर विश्लेषण
यह तकनीक इकोकार्डियोग्राफी से प्राप्त डेटा का स्वतः विश्लेषण करती है और उसमें छिपे पैटर्न की पहचान करती है। इसके साथ VR आधारित 3D विजुअलाइजेशन के जरिए डॉक्टर दिल की संरचना और कार्यप्रणाली को विस्तार से देख सकेंगे। इससे पंपिंग क्षमता सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं का सटीक आकलन संभव होगा।
यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी जिलों में अलर्ट जारी
कम समय में सही इलाज का फैसला
‘इकोपल्स’ सिस्टम पहले से उपलब्ध डेटा के आधार पर भी महत्वपूर्ण संकेतों की पहचान कर सकता है। इससे डॉक्टर कम समय में बेहतर निर्णय ले सकेंगे और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। तकनीक का उद्देश्य जटिल मेडिकल डेटा को सरल बनाना और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी करना है।
ग्रामीण इलाकों के लिए भी उपयोगी
विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी काफी मददगार होगी, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी रहती है। AI आधारित विश्लेषण से प्राथमिक स्तर पर ही हृदय रोगों की पहचान संभव हो सकेगी। इस परियोजना को अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन से लगभग 47 लाख रुपये की फंडिंग मिली है, जो इसकी उपयोगिता और संभावनाओं को दर्शाता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।