Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी की।
यह भी पढ़ें :BREAKING: राघव चड्ढा ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने का ऐलान
पहले दो, फिर दो और आरोपी पकड़े गए
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में खड़े दो लोगों को रोका और तलाशी ली, जिनके पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20, 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
Reporter | Samachar Post