मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भीषण गर्मी से झारखंड की बिजली व्यवस्था पर संकट, ट्रांसफार्मर खतरे में; जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था की चिंता भी बढ़ा दी है। बढ़ते तापमान के कारण पावर सब-स्टेशनों की अर्थिंग के लिए किए गए बोरिंग सूखने लगे हैं, जिससे ट्रांसफार्मरों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

हरमू सब स्टेशन में सूख रही अर्थिंग

राजधानी के हरमू सब स्टेशन में पिछले तीन दिनों से बोरिंग फेल होने के कारण अर्थिंग सूखने लगी है। कर्मचारियों के मुताबिक ऐसी स्थिति बनी रही तो ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर खराब हो सकते हैं। फिलहाल बाहर से पानी मंगवाकर अर्थिंग को नम रखने की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है, ताकि बड़ी तकनीकी खराबी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: गुमला में वृद्ध दंपती पर हमला: पति की हत्या, पत्नी गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

मांग 2200 मेगावाट, आपूर्ति 1900 मेगावाट

भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई है। डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर राज्य में मांग करीब 2200 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि आपूर्ति लगभग 1900 मेगावाट ही हो पा रही है। यानी करीब 300 मेगावाट की कमी बनी हुई है। रांची में दिन के समय करीब 500 मेगावाट और पीक ऑवर में 550 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ रही है।

कई इलाकों में कटौती, पीक ऑवर चुनौती

मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण खूंटी और लोहरदगा जैसे क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती की स्थिति है। एसी और कूलर के बढ़ते उपयोग से बिजली तंत्र पर दबाव बढ़ गया है। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक का पीक ऑवर विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

जेबीवीएनएल ने रद्द की छुट्टियां

स्थिति को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने सभी फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अधिकारियों को पीक ऑवर में अपने-अपने सब स्टेशन क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। रांची प्रक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता दीनानाथ साहू ने बताया कि अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खामियां आ रही हैं और जलने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से पीक ऑवर में बिजली की बचत करने और जरूरत के अनुसार ही एसी व लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/04/kurumgarh-luru-village-elderly-man-murder-wife-injured-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment