Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक मेटल शीट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे रांची–रामगढ़ फोरलेन हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
चालक को हल्की चोट, बड़ा हादसा टला
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिले पलामू के बेरोजगार युवा, चतुर्थ वर्गीय परीक्षा जल्द कराने की मांग
क्रेन से हटाया गया ट्रक, फिर शुरू हुआ यातायात
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया। चुटूपालू घाटी को दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और घाटी क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।