Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के लूरु गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया। इस घटना में 75 वर्षीय शिबू उरांव की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी घानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहू शादी समारोह में गई थी, तभी हुई वारदात
परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में केवल वृद्ध दंपती ही मौजूद थे। उनकी बहू शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और शिबू उरांव पर हमला कर गला दबाकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पत्नी घानो देवी मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनका गला दबाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: छपरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर मिले दो गोली के निशान
ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे हमलावर
घानो देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। गुरुवार को बहू के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। उसने देखा कि शिबू उरांव की मौत हो चुकी थी, जबकि घानो देवी घायल अवस्था में पड़ी थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस भूमि विवाद या अंधविश्वास से जुड़े एंगल पर भी जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।