लोहरदगा RPF का ‘ऑपरेशन अमानत’: ट्रेन में छूटे बैग लौटाकर यात्रियों को दी राहत

Meenu | April 21, 2026 | 01:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा :रेल सुरक्षा बल पोस्ट लोहरदगा ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों की खोई हुई संपत्ति बरामद कर उन्हें सुरक्षित लौटा दी। इस पहल से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। 20 अप्रैल 2026 को RPF टीम ने दो मामलों में सफलता हासिल की। पहले मामले में लोहरदगा निवासी कलाश्री उरांव का बैग रांची-लोहरदगा ट्रेन से उतरते समय छूट गया था, जिसमें घरेलू सामान रखा था। दूसरे मामले में सुक्रू उरांव का बैग यात्रा के दौरान ट्रेन में ही छूट गया, जिसमें नकद राशि और कपड़े मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल चुनाव में खानपान बना सियासी हथियार: पीएम मोदी की झालमुड़ी के बाद चंपाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

₹14 हजार की संपत्ति सुरक्षित

ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तोरी स्टेशन के स्टाफ को सूचना दी। ट्रेन के वहां पहुंचते ही दोनों बैग सुरक्षित बरामद कर लिए गए और आगे लोहरदगा स्टेशन भेज दिए गए। सत्यापन के बाद दोनों यात्रियों को उनकी संपत्ति सौंप दी गई। बरामद की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 14 हजार रुपये बताया गया है। यात्रियों ने RPF की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी के लिए आभार जताया।

यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

इस कार्रवाई में एएसआई एम. के. सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रंजीत दास और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में RPF लगातार यात्रियों की सुरक्षा और उनकी खोई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए सक्रिय है। “ऑपरेशन अमानत” के तहत ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें