Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा के चर्चित बालासोर डकैती कांड के आरोपी सुल्तान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तान अंसारी कारोड़ीह इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के बालासोर जिले के सहदेव कुंटा थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में वांछित था। वह लंबे समय से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।
यह भी पढ़ें :“राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश किया”: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला
झारखंड का ही रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, सुल्तान अंसारी मूल रूप से देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के फूलकारी गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद आरोपी को ओडिशा पुलिस को सौंपा जाएगा।
पहले भी हुई थी छापेमारी
बताया गया कि इससे पहले 9 अप्रैल को ओडिशा पुलिस ने गांडेय क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन तब आरोपी फरार होने में सफल रहा था। इस बार पुलिस को कामयाबी मिली।
Reporter | Samachar Post