Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद में कोयला तस्करों के हमले में घायल हुए विशेष शाखा के SI अनुज कुमार का हालचाल जानने के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष मो. महताब आलम रांची से धनबाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारी के घर जाकर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान धनबाद शाखा के संयुक्त सचिव रजनीकांत, मेंस यूनियन के साजिद खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने घायल SI और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि पूरी एसोसिएशन उनके साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें :चाईबासा में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
केंदुआ-झरिया मार्ग पर हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग पर कोयला तस्करों ने SI अनुज कुमार और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया था। इस घटना में SI की पीठ पर गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गई थीं।
पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
मौके पर ही पदाधिकारियों ने धनबाद के विधि-व्यवस्था डीएसपी से फोन पर बातचीत की। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
एसोसिएशन ने जताई एकजुटता
मो. महताब आलम ने कहा कि इस घटना को प्रांतीय स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Reporter | Samachar Post