मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित चांदबुनिया गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार को हुए इस विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सागु हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में किसी बात को लेकर सागु हेम्ब्रम और आरोपी माधो हेस्सा के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने लोहे की कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया, जिससे सागु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुमारडुंगी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :JSSC ने जारी की तकनीकी ग्रेजुएट परीक्षा की आंसर-की और OMR शीट

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले में मृतक के परिजन के बयान पर कुमारडुंगी थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी माधो हेस्सा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की टांगी (कुल्हाड़ी) भी बरामद कर ली गई है।

जांच में जुटी पुलिस

राफेल मुर्मू ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

https://samacharpost.live/2026/04/jssc-answer-key-2026-omr-sheet-objection-last-date/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment