Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘तकनीकी/विशेष योग्यता स्नातक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा’ की प्रोविजनल आंसर-की और OMR शीट जारी कर दी है। इससे राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 15 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी OMR शीट और आंसर-की ऑनलाइन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें :रांची में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, वैन ड्राइवर गिरफ्तार
ऐसे करें चेक
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा।
आपत्ति दर्ज करने का मौका
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 (मध्यरात्रि) तय की गई है। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post