जमशेदपुर के नीलडीह में बंद घर में चोरी, 6 अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े

Meenu | April 16, 2026 | 04:43 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित नीलडीह ग्वाला बस्ती में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक अवधेश कुमार सिंह का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मकान में घुसकर एक-एक कर छह कमरों और छह अलमारियों के ताले तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, युवाओं को नशे का शिकार बना बेच रहा था दवाएं

8 से 10 लाख के जेवरात चोरी

चोरों ने अलमारियों में रखे करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात पार कर दिए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें