बिहार को मिला नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले सम्राट चौधरी पटना के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे लोकभवन पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। करीब दो दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश अब राज्यसभा सदस्य के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :J-TET भाषा विवाद पर अनंत प्रताप देव सख्त, बोले- CM को लिखेंगे पत्र, भोजपुरी-मगही को फिर शामिल करने की मांग

“नीतीश से बहुत कुछ सीखा”- सम्राट चौधरी

शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 30 साल के राजनीतिक अनुभव में उन्होंने नीतीश कुमार से शासन चलाने की कई बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ाएगी। इस बार बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री है, जबकि जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री हैं। इसे राज्य की राजनीति में नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।

सर्वे में भी थे आगे

हाल ही में हुए एक सर्वे में भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा समर्थन मिला था। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें पसंद किया था।

संबंधित खबरें