मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से कुचलकर 4 साल की बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी बीघा गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी और वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को शकूराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

यह भी पढ़ें :धनबाद में आउटसोर्सिंग डंप से शमीम अंसारी का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के दौरान स्थिति और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को नियंत्रित किया।

अधिकारियों के समझाने पर खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई।

जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-shamim-ansari-body-found-outsourcing-dump/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment