Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मियों के लिए नया निर्देश जारी किया है। अब विभागीय कर्मचारी अपने पूरे सेवा काल में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ एक बार ही अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें :बेमौसम बारिश से सिमडेगा में महुआ-इमली की फसल प्रभावित, घटा उत्पादन
क्यों लिया गया फैसला?
विभाग के अनुसार, कर्मचारी बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उसमें शामिल होने के लिए अनुमति मांगते हैं, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित होता है और कार्य निष्पादन में बाधा आती है। इसे लोकहित के खिलाफ माना गया है। अब केवल उच्च वेतनमान वाले पदों की परीक्षाओं के लिए ही अनुमति मिलेगी। पूरी सेवा अवधि में सिर्फ एक बार ही परीक्षा देने की इजाजत होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फैसले से विभागीय कामकाज में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कार्य प्रभावित न हो।
Reporter | Samachar Post