Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू के सदर थाना क्षेत्र में चियांकी पहाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। 14 वर्षीय अमन उरांव स्कूटी से जा रहा था, तभी वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अमन उरांव पोखरहा गांव का रहने वाला था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें :सरायकेला में जंगली हाथी का हमला: 55 वर्षीय व्यक्ति की कुचलकर मौत, गांव में दहशत
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
अस्पताल में सूचना मिलते ही पुलिस चौकी के अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की जांच जारी
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। स्कूटी से गिरने की वजह क्या थी, इसमें लापरवाही या अन्य कोई कारण शामिल है या नहीं इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post