Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां :सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में शनिवार को एक जंगली हाथी के हमले से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हाथी अचानक गांव में घुस आया और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसी दौरान 55 वर्षीय राधा तंतुबाई उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने राधा तंतुबाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ भी नहीं कर सके। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और डर का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद सापारुम गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हाथियों के बढ़ते खतरे के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। घटना के काफी समय बाद तक भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है।






















