रांची में फरार ठग नजरे आलम गिरफ्तार, रातू थाना पुलिस को बड़ी सफलता

Meenu | April 6, 2026 | 01:48 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार ठग नजरे आलम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कई मामलों में वांछित था और पुलिस की पकड़ से लगातार बचता रहा। पुलिस ने नजरे आलम की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लिया था। इसके बाद टीम ने लगातार उसकी तलाश की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें :प्रशांत बोस के शव लेने आया फर्जी रिश्तेदार, सत्यापन के दौरान रहस्यपूर्ण गायब

हर बार पुलिस को देता था चकमा

अंदाज लगाया जा रहा है कि आरोपी कई महीनों से फरार था और हर बार पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। इस बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Share this news

संबंधित खबरें