मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिनों में दूसरी बार मिला ईमेल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के साहिबगंज स्थित कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। झारखंड पुलिस की साइबर सेल टीम भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में होमगार्ड भर्ती शुरू: 1500 पदों के लिए आज से मैदान में उतरेंगे अभ्यर्थी

अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला

फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-homeguard-recruitment-1500-posts-physical-test-birsa-munda-sports-complex/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment