Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :झारखंड के गुमला जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को एसपी हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। आगामी त्योहार होली, सरहुल, ईद और रामनवमी को देखते हुए एसपी ने पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और लगातार गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, POCSO और SC-ST एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें :हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर गृह सचिव और DGP से मांगा जवाब
नशा और तस्करी के खिलाफ अभियान
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नियमित छापेमारी और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया गया। लंबित केस, वारंट, कुर्की और इश्तेहार के निष्पादन को लेकर भी समीक्षा हुई। एसपी ने कहा कि इन मामलों को समय पर पूरा किया जाए और किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जन शिकायत, RTI और चरित्र सत्यापन जैसे मामलों को प्राथमिकता के साथ समय पर निपटाने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
सड़क सुरक्षा और जागरूकता
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हेलमेट चेकिंग, शराब पीकर ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में eDAR, डायल 112, e-Sakshya, Sudarshana और Gandiva जैसे ऐप्स के उपयोग की समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाए।
अपराधियों पर कड़ी नजर
कमजोर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई, जबकि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी और नियमित वाहन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने साफ कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा।
Reporter | Samachar Post