जमशेदपुर में बाइक चोर गिरफ्तार: जेल से छूटते ही फिर हुआ सक्रिय, घर से बरामद हुई चोरी की बाइक

Rupa Kumari | March 24, 2026 | 04:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार सुबह एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) के रूप में हुई है, जो रोड नंबर 17 का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की, जहां से चोरी की बाइक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, मो. तौफीक पहले भी कई बार बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद कुछ समय तक शांत रहने के बाद वह फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक किन-किन इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ कृषि मेले में किसानों का जलवा, नई तकनीकों से बदली खेती की तस्वीर

और मामलों के खुलासे की उम्मीद

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई अन्य बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया। उनके साथ एसआई पवन कुमार, श्रीकांत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

Share this news

संबंधित खबरें