- गिरिडीह के बगोदर NH पर कार और बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल पंप के पास जाकर रुका ट्रेलर
Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बगोदर के नेशनल हाईवे पर बेको पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले एक कार और दो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद भी ट्रेलर नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें :संदिग्ध हालात में जवान की मौत: गन क्लीनिंग के दौरान चली गोली या आत्महत्या?
तीन लोग घायल, हालत स्थिर
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में ट्रेलर चालक समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ने अंतिम समय तक वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। अगर ट्रेलर सीधे पेट्रोल पंप या भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Reporter | Samachar Post