Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
35 से अधिक मामलों पर हुई सुनवाई
जनता दरबार में 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए अधिकारी हर मामले को गंभीरता से लें और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: रांची मेन रोड गोलीकांड केस में बड़ा फैसला, नवाब चिश्ती समेत 8 आरोपी बरी
कई विभागों से जुड़े मामले आए सामने
जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति विभाग, राजस्व विवाद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए। डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए जरूरत पड़ने पर मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
लोगों को मिला सीधे डीसी से संवाद का मौका
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के सामने रखीं। कई लोगों ने जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें बताईं। डीसी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
कई अधिकारी रहे मौजूद
जनता दरबार के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार, जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।