रांची: बरियातू पहाड़ के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Samachar Post | April 1, 2024 | 03:06 PM IST


Samachar Post रांची : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित बरियातू पहाड़ के नजदीक पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम आसिफ बताया जा रहा है और वह बरियातू इलाके का रहने वाला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पॉकेट से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।
Share this news

संबंधित खबरें