Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :झारखंड के जामताड़ा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। नई दिल्ली-हावड़ा मेन रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा चित्तरंजन और रुपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 235/44 के पास हुआ। घटना मिहिजाम के कानगोई स्थित जेएमएम कार्यालय के पीछे डाउन रेलवे लाइन पर घटी। इस हादसे में कानगोई निवासी 65 वर्षीय राम टहल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे स्थानीय निवासी थे और किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे।
यह भी पढ़ें :रांची में रसोई गैस की भारी किल्लत, गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें
जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
Reporter | Samachar Post