मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में तड़के बड़ा सड़क हादसा, दो भारी वाहनों की टक्कर से लगा जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर महेशपुर मोड़ के पास करीब सुबह तीन बजे दो भारी वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक वाहन ने अचानक टेलर कट लेने की कोशिश की। उसी दौरान पीछे से आ रहा डिलीवरी कंटेनर संतुलन नहीं बना सका और सीधे उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें :चतरा में यात्री बस पलटी, कई घायल, चालक की लापरवाही की आशंका

सड़क पर लगा लंबा जाम, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद सिक्स लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह की ड्यूटी पर जाने वाले लोगों और स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय कर्मियों की तत्परता से कुछ ही देर में यातायात सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर लापरवाही और अचानक लेन बदलने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/chatra-dobhi-marg-yatri-bus-hadsa-janch-jari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment