Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्य में हुए निकाय चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। नौ प्रमुख नगर निगमों में मेयर पद की तस्वीर दिलचस्प बनी हुई है। अब तक के ट्रेंड के मुताबिक 3 सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी आगे हैं, 2 पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, 2 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि 2 स्थानों पर भाजपा के बागी उम्मीदवार बढ़त में हैं।
यह भी पढ़ें : पाकुड़ वार्ड 19 से सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं तनु दास
प्रमुख नगर निगमों की स्थिति
- रांची नगर निगम : बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो आगे, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो पीछे।
- मानगो नगर निगम : कांग्रेस प्रत्याशी सुधा गुप्ता बढ़त पर, भाजपा की संध्या सिंह पीछे।
- मेदिनीनगर नगर निगम : जेएमएम समर्थित पूनम सिंह आगे, बीजेपी समर्थित अरुणा शंकर पीछे। केएन त्रिपाठी की बेटी तीसरे स्थान पर बताई जा रही हैं।
- गिरीडीह नगर निगम : बीजेपी समर्थित प्रमिला मेहरा बढ़त बनाए हुए।
- आदित्यपुर नगर निगम : भाजपा समर्थित संजय सरदार आगे।
- धनबाद नगर निगम : भाजपा समर्थित संजीव सिंह बढ़त पर।
- चास नगर निगम : कांग्रेस समर्थित जमील अख्तर आगे चल रहे हैं।
- देवघर नगर निगम : बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया बढ़त में।
- हजारीबाग नगर निगम : भाजपा के बागी उम्मीदवार रविंद्र राणा आगे, जबकि दूसरे स्थान पर जेएमएम के बागी सरफराज अहमद बताए जा रहे हैं।
मतगणना के आगामी राउंड में स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासी तस्वीर को काफी रोचक बना दिया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।