गुमला में कुल्हाड़ी से महिला की हत्या, शादी में जा रही थीं मृतका

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में पंडरापानी गांव के जंगल में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर गहरे जख्म थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कुल्हाड़ी से की गई।

मृतका और हत्या का मामला

मृतका की पहचान मंगरी देवी के रूप में हुई है। वह बघिमा अम्बाटोली गांव की निवासी थीं और पंडरापानी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों के अनुसार, घर से खुशी-खुशी निकलीं थी, लेकिन रास्ते में उनकी जान ले ली गई।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में बालू माफियाओं का दुस्साहस, डीटीओ की टीम पर हमला; दो गिरफ्तार

हत्या में डायन के नाम पर विवाद

मंगरी देवी के बेटे सुकरा लोहरा ने गांव के ही गोविंदा खड़िया और जागुड खड़िया पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि दोनों आरोपी अंधविश्वास में मंगरी देवी को डायन बताते थे। इसके पहले भी उन्हें धमकियां दी जाती रही हैं।

पुलिस जांच और कार्रवाई

पालकोट थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा। एसआई गफ्फार अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गांव में घटना से मातमी सन्नाटा है और ग्रामीण डर और आशंका में हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें