मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

1 मार्च से चलेगी कोयंबटूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : कोयंबटूर और धनबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 मार्च से अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2 फरवरी को इसकी औपचारिक घोषणा की थी। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सुपरफास्ट और सीधी कनेक्टिविटी

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी। इसका रूट गोमो, पारसनाथ और गया होते हुए धनबाद से कोयंबटूर तक रहेगा। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए सीधा और तेज़ संपर्क मिलेगा। खासकर धनबाद से काटपाड़ी और आगे तमिलनाडु के शहरों तक जाने वाले यात्रियों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगी।

यह भी पढ़ें: कुख्यात आकाश राय की सुनवाई हाईकोर्ट में टली, होली के बाद 10 मार्च को अगली तारीख

केवल नॉन-एसी स्लीपर कोच

अमृत भारत एक्सप्रेस की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ नॉन-एसी स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इससे मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्री कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन की बोगियों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य किफायती और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।

संभावित शेड्यूल

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, धनबाद से हर सोमवार, कोयंबटूर से हर गुरुवार हालांकि नियमित संचालन को लेकर अंतिम समय-सारिणी की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। शुरुआती दिनों में ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाया जा सकता है।

दक्षिण–पूर्वी भारत के बीच मजबूत होगा रेल नेटवर्क

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह नई सेवा दक्षिण और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। अब यात्रियों को लंबी दूरी के लिए कई ट्रेनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नई अमृत भारत एक्सप्रेस से समय की बचत होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-high-court-akash-rai-criminal-revision-aman-sahu-case-hearing/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment