रांची: सेक्स रैकेट में शामिल एनएसयूआई का नेशनल कोऑर्डिनेटर अमरजीत गिरफ्तार, तीन युवतियों को भी भेजा गया जेल

Samachar Post | April 3, 2024 | 03:31 PM IST
Samachar Post, रांची : रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले सेक्स रैकेड का भांडोफोड़ किया था। पुलिस ने छापेमारी में शहर के कुछ होटल से सेक्स वर्कर्स और युवकों को हिरासत में लिया था। डेली मार्केट थाना की पुलिस ने होटल लेक व्यू में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह युवक एनएसयूआई का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार है। इसके फोन से लड़कियों की अश्लील तस्वीर सहित कस्टमरों से किए गए चैट पुलिस को मिले हैं। साथ ही पुलिस को छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल के मलिक मनसून पॉल को भी गिरफ्तार किया गया है। सेक्स रैकेट के धंधे में संलिप्त लोग बंगाल से लड़कियां लाते थे और कस्टमर के डिमांड पर होटल में पहुंचा दिया करते थे।

कस्टमर तक लड़किया भेजने का काम करता था अमरजीत
सेक्स रैकेट चलाने वाले पहले से होटल का कमरा बुक करवा कर रखते थे। इसके बाद जिस कस्टमर को लड़कियों की जरूरत होती थी, उन तक लड़कियां भेजने का काम अमरजीत करता था। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है। पुलिस को कई सफेदपोशों ने अमरजीत को छुड़वाने के लिए पैरवी की। लेकिन पुलिस की कड़ी कार्रवाई और रांची के सीनियर एसपी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Share this news

संबंधित खबरें