जामताड़ा में 18 लाख की चोरी: सूर्याही पूजा में गए परिवार का घर सूना पाकर वारदात

Meenu | February 24, 2026 | 03:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा के न्यू पांडेडीह मोहल्ले में सोमवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। बदमाशों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर करीब 18 लाख रुपये की नकदी और जेवरात उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, चोरों ने 3 लाख 62 हजार रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर के मालिक राजेश सिंह परिवार सहित पूजा में शामिल होने पैतृक गांव गए थे।

यह भी पढ़ें :नशे की खेती पर सिमडेगा पुलिस का बड़ा एक्शन, खेतों में लगी अफीम फसल नष्ट

सूर्याही पूजा में गए थे परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव सहरजोरी में सूर्याही पूजा में शामिल होने गया था। इसी दौरान सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अलमारी और संदूकों को खंगाल कर कीमती सामान समेट लिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। त्योहार और पूजा के मौसम में सूने घरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और घर छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें