Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला नगर निकाय के आम चुनाव में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 48.66% मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोग अपने-अपने वार्ड में बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं।
वार्डवार वोटिंग स्थिति
- वार्ड 1 से 4: 3,452 वोट
- वार्ड 5 से 8: 3,639 वोट
- वार्ड 9 से 12: 3,511 वोट
- वार्ड 13 से 17: सबसे ज्यादा सक्रियता, 4,420 वोट
- वार्ड 18 से 22: 4,095 वोट
इस समय तक कुल 19,117 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 48.66% है।
यह भी पढ़ें: बोकारो निकाय चुनाव अपडेट: चास में 36.92%, फुसरो में 47.73% मतदान
आगे क्या होगा?
मतदान अभी जारी है। चुनाव आयोग और प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने वार्ड जाकर लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।