Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा: लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक नाबालिग बच्चा सुरक्षित बरामद किया गया। बच्चा गलती से रांची से ट्रेन संख्या 68037 में सवार होकर लोहरदगा पहुंच गया था।
प्लेटफॉर्म पर अकेला दिखा बच्चा, आरपीएफ को हुआ शक
28 दिसंबर को आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा के अधिकारी और जवान नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक बच्चा अकेले बैठा मिला, जिससे आरपीएफ को शक हुआ और उससे पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में चोरों का आतंक, रेलवे कैंपस के सरकारी क्वार्टर में बड़ी चोरी
पूछताछ में सामने आई पहचान
बच्चे ने अपना नाम निखिल कुमार साहू और उम्र 6 वर्ष बताई। वह अपने परिवार से बिछड़ गया था और गलती से ट्रेन में चढ़ गया था।
चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया बच्चा
आरपीएफ ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन लोहरदगा को सूचना दी। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर नितीश कुमार को सौंप दिया गया।
घर तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू
प्रशासन की ओर से बच्चे को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरपीएफ की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।