मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने मचाई तबाही

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड़ स्थित आठ लेन सड़क पर बीती देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी। हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सर्विस रोड पर हुआ भीषण हादसा

यह घटना मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हुई, जहां तेज गति से चल रही कार ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: पटना में 25–27 दिसंबर तक प्रकाश पर्व, ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष नियम लागू

लापरवाही से चल रही थी हुंडई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हुंडई कार (नंबर जेएच10आर 9354) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। इसी दौरान उसने आगे चल रही एक कार को पीछे से टक्कर मार दी।

पीछे से टक्कर के बाद कार हुई बेकाबू

पहली टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक अन्य कार (जेएच10एबी 8756) ने हुंडई को टक्कर मार दी। इसके बाद हुंडई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार (जेएच10बीएल 6969), अन्य वाहनों और बाइकों से जा टकराई।

युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे के वक्त दुकान से चाय पीकर अपनी गाड़ी की ओर जा रहे युवक निखिल मोदी कार की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर असर्फी अस्पताल और फिर दुर्गापुर रेफर किया गया।

पुलिस ने जब्त की गाड़ियां, शराब बरामद

सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने हुंडई कार से शराब भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाना बताया जा रहा है।

एक परिवार बाल-बाल बचा

जिस कार को हुंडई ने पीछे से टक्कर मारी थी, उसमें न्यू कार्मिक नगर निवासी विकास कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियां सवार थीं। सभी लोग एक स्कूल कार्यक्रम से लौट रहे थे और हादसे में सुरक्षित बच गए।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-prakash-parv-2025-traffic-route-diversion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment