मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग, AQI गंभीर; ऑरेंज अलर्ट जारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत घने कोहरे, धुंध और स्मॉग की मोटी परत के साथ हुई, जिससे कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई। कम दृश्यता और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। खासकर दमा और सांस के मरीजों के लिए हालात ज्यादा मुश्किल बने हुए हैं। कोहरे के चलते सड़क यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

AQI बेहद खराब से गंभीर स्तर पर

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक शनिवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 376 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आनंद विहार, आईटीओ, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, अशोक विहार और मुंडका जैसे क्षेत्रों में AQI 410 से 430 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी रही।

कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 और 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अगले चार दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। सुबह और रात के समय अधिक नमी के कारण कोहरा बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-weather-cold-wave-fog-yellow-alert-in-13-districts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment