बेगूसराय में दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Meenu | December 11, 2025 | 02:37 PM IST

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला बेगूसराय के वीरपुर का है, जहां गुरुवार सुबह अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद शहजाद को गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह शहजाद अपनी दुकान जाने के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर सीधा फायरिंग कर दी। शहजाद को मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक, अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें :मुरादपुर में मुठभेड़, रंगदारी मांगने वाला आरोपी राकेश कुमार घायल

पिछले 24 घंटे में दूसरी घटना

बेगूसराय में यह पिछले 24 घंटे में दूसरी हत्या है। बुधवार को छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में जदयू नेता निलेश कुमार की हत्या हुई थी। आज व्यवसायी की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शहजाद वीरपुर बाजार में कई वर्षों से कपड़े की दुकान चला रहे थे और मिलनसार व्यक्ति माने जाते थे। इस वारदात से व्यवसायी और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय उत्पन्न हुआ है।

पुलिस कार्रवाई और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। तकनीकी टीम और जिला पुलिस की संयुक्त टीम अपराधियों के सुराग जुटाने और छापेमारी में लगी हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को कानून के हवाले किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें