Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित एक क्रेशर प्लांट के कार्यालय में मंगलवार देर रात करीब 11:20 बजे अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के कुछ घंटे बाद राहुल सिंह गैंग से जुड़े आज़ाद सरकार ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। साथ ही व्यापारियों, ठेकेदारों और कोयला परिवहन से जुड़े लोगों को खुली धमकी भी दी गई है। पुलिस ने धमकी भरे संदेश को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :साक्ची-सिदगोड़ा रोड पर गैराज में आग, कार और ऑटो जलकर राख, बड़ी घटना टली
9 जिलों के व्यापारियों को धमकी
वायरल संदेश में झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लातेहार, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और पलामू। इन 9 जिलों के व्यापारियों, ठेकेदारों और खनन से जुड़े लोगों को निशाना बनाने का दावा किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के संदेशों का उपयोग अक्सर भय फैलाने और रंगदारी वसूली के लिए किया जाता है।
व्यापार जगत में बढ़ी चिंता
घटना के बाद खनन और परिवहन क्षेत्र से जुड़े कई व्यवसायियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे आपराधिक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रभावित न हों।
Reporter | Samachar Post