Samachar Post डेस्क,पटना : पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में न्यू बाइपास रोड पर दो शातिर ठगों ने एक सीनियर अधिकारी का कीमती सामान से भरा बैग गायब कर दिया। पीड़ित कुंदन कुमार मलेशिया की एक विदेशी मार्केटिंग कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं।
30-40 लाख के गहने और जरूरी दस्तावेज थे बैग में
कुंदन के बैग में, 30–40 लाख रुपये के गहने, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग कार की आगे वाली सीट पर रखा था, जिसे मौका मिलते ही ठग उठा ले गए।
यह भी पढ़ें: पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार सस्पेंड, रिश्वत मांगने का आरोप लगा
शादी से लौटते वक्त हुई ठगी
कुंदन अपने ससुराल समस्तीपुर में शादी में शामिल होकर शुक्रवार को अपनी मां के साथ बोध गया लौट रहे थे। जब उनकी कार कंकड़बाग इलाके से गुजर रही थी, तभी दो युवक अचानक सामने आए और हाथ देकर कार रुकवाने लगे।
इंजन से कुछ गिरने का झांसा देकर दिया धोखा
ठगों ने कहा कि कार के इंजन के पास से कुछ गिर रहा है। वे बार-बार यही बात दोहराते रहे। जैसे ही कुंदन गाड़ी से नीचे उतरे उसी समय एक युवक आगे की सीट पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया। पीड़ित को समझ आने से पहले ही दोनों ठग मौके से निकल चुके थे।
पुलिस की जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास के CCTV फुटेज की जांच ठगों की पहचान और उनकी रेकी के समय का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी पहले से वहां गाड़ियों पर निगरानी कर रहे थे या मौके का फायदा उठाया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।