Samachar Post रिपोर्टर, गुमला :गुमला जिले की रानी सिंह पिछले कई वर्षों से बेजुबानों की मसीहा बनी हुई हैं। इन्हें जानवरों से इतना लगाव है कि ये हर रोज़ उनके लिए खाने की व्यवस्था करती हैं। सर्दी, गर्मी या बरसात ये काम इनके दिनचर्या में शामिल है। रानी ने लगभग दो दर्जन से अधिक मासूम कुत्तों को रोजाना भोजन करवाती हैं।
यह भी पढ़ें :गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर स्पिरिट और नकली होलोग्राम बरामद
सेवा से बेहद खुशी मिलती है- रानी
रानी ने बताया कि इस सेवा से उन्हें बहुत खुशी मिलती है और वो इसे भगवान का आदेश मान कर करती हैं। रानी ने बेजुबानों के लिए प्लास्टिक का एक छोटा सा घर भी बनवाया है। जहां वो बरसात या ठंड के मौसम में रह सके। उनके के करुणा आज के समाज में बहुत बड़ा संदेश देती है। उन्होंने ने लोगों से इन बेजुबानों की मदद करने की अपील की है और कहा है कि अगर आप इनकी कोई मदद नहीं कर सकते तो बेवजह इन्हें परेशान भी न करे। ये बहुत चिंताजनक है।
Reporter | Samachar Post