रिम्स के निर्माण और मरम्मत कार्यों का 7 सितंबर को निरीक्षण करेंगे अपर मुख्य सचिव

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : रिम्स परिसर में चल रहे विभिन्न भवन निर्माण और मरम्मत कार्यों की अब सरकारी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह 7 सितंबर को रिम्स पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मौके पर चल रहे काम की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और अब तक हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में 50 से ज्यादा LPG सिलेंडरों से लदा वाहन पलटा, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कोई हताहत नहीं

भवन निर्माण विभाग और रिम्स प्रबंधन को निर्देश

निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से भवन निर्माण विभाग और रिम्स प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहें, ताकि निर्माण कार्यों से जुड़ी जानकारी अपर मुख्य सचिव को सीधे उपलब्ध कराई जा सके।

मौके पर ही देखी जाएगी निर्माण की स्थिति

निरीक्षण के दौरान निर्माण और मरम्मत से जुड़े विभिन्न कार्यों की भौतिक स्थिति देखी जाएगी। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित प्रगति और मौके पर वास्तविक रूप से किए जा रहे काम की भी समीक्षा होगी। विभाग के स्तर से जारी निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों और रिम्स प्रबंधन ने निरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है।

अपर सचिव ने जारी किया पत्र

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें संबंधित विभागों और अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी के साथ मौके पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

Share this news

संबंधित खबरें