गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर स्पिरिट और नकली होलोग्राम बरामद

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर चलपनिया और आठमाइल इलाके में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई रांची उत्पाद विभाग के आयुक्त के निर्देश पर की गई। इंटेलिजेंस विंग को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम का इस्तेमाल करके बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाई जा रही है। जांच में पता चला कि तैयार शराब की तस्करी बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, CS और DGP ने किया अभिवादन

छापेमारी में मिला भारी मात्रा में स्पिरिट और उपकरण

छापेमारी कृष्णा साव के घर में की गई, जहां भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ लगभग 4000 लीटर स्पिरिट, शराब निर्माण उपकरण और नकली होलोग्राम बरामद किए गए। जब्त शराब और स्पिरिट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राज्य में नकली शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें