मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देंगे मरीजों को सीधे चिकित्सीय सेवा, 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के परसुदीह सदर अस्पताल परिसर में आज इतिहास रचा जाएगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सीधे ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। यह देश में पहली बार होगा जब कोई मंत्री डॉक्टर के रूप में मरीजों की सेवा करेंगे। साथ ही, मंत्री 100 बेड वाले अत्याधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल और उत्तर भारत के पहले हाई-टेक सिकल सेल लैब का उद्घाटन भी करेंगे। इस अस्पताल का निर्माण कुल लागत 6 करोड़ 38 लाख 90 हजार रुपये में किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री 10 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र और ट्राइसाइकिल देंगे। जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में भी ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग: शादी में जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, महिला और बच्ची समेत 3 की मौत

हार्ट और मधुमेह ओपीडी आज से शुरू

सामान्य से गंभीर मरीजों के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे। हार्ट और मधुमेह ओपीडी आज से शुरू। इनडोर सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। अत्याधुनिक सिकल सेल लैब में 92 मरीजों की एक साथ जांच संभव, रिपोर्ट कुछ ही घंटों में उपलब्ध। लैब संचालन के लिए हैदराबाद से तीन विशेषज्ञ टेक्नीशियन नियुक्त।

24×7 फार्मेसी और इमरजेंसी सेवाएं

हाई-टेक वार्ड और ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, मिनी ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन, 24×7 फार्मेसी और इमरजेंसी सेवाएं, एयर कंडीशन्ड वार्ड और मरीजों/परिजनों के लिए बैठने और रहने की सुविधा, चिकित्सक और स्टाफ के लिए अलग विश्राम कक्ष, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए PSA प्लांट, दो डीप बोरिंग और दो 30-30 हजार लीटर टंकियां अलग-अलग शौचालय, 4 चिकित्सक, 35 नर्सें, 10 सपोर्ट स्टाफ, 10 सफाई कर्मी, 1 कंप्यूटर ऑपरेटर की सुविधा है।

https://samacharpost.live/2025/12/hazaribagh-family-road-accident-3-dead/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment