मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

28वीं सब जूनियर सेपक टकरा नेशनल चैंपियनशिप नवंबर में रांची में, कोर कमिटी गठित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : 28वीं सब जूनियर सेपक टकरा नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन इस वर्ष नवंबर में रांची में किया जाएगा। प्रतियोगिता की सटीक तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की विशेष बैठक हुई, जिसमें सफल संचालन के लिए कोर कमिटी का गठन किया गया।

कोर कमिटी में पदाधिकारी

  • चेयरमैन : सुनील सूर्यांत
  • सह-चेयरमैन : विभूति भूषण अमर
  • संयोजक : मनोज महतो
  • सदस्य : अजित कुमार, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, मनोज साहू, शैलेन्द्र कुमार, सुहित घोष, शिवेंद्र दुबे, संजय साहू, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी
https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-under-15-volleyball-trials-for-international-championship-2025/

विभिन्न सब-कमिटियों का भी हुआ गठन

बैठक के बाद जानकारी देते हुए उदय साहू ने बताया कि जल्द ही विभिन्न सब-कमिटियों का गठन किया जाएगा और प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा तैयार होगी, ताकि आयोजन भव्य और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। आयोजन से न केवल झारखंड में सेपक टकरा खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को देगा नई पहचान

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि रांची में होने वाला यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को नई पहचान देगा और युवा पीढ़ी को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2021 में रांची में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो चुका है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Anupam Mishra

Reporter | Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment