रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 26 दिनों में 1 लाख से ज्यादा चालान

Meenu | June 27, 2026 | 12:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जून महीने के पहले 26 दिनों में ही पुलिस ने 1,07,688 चालान काटे हैं। इनमें बिना हेलमेट, नो पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें :चार अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी आज कैब चलाने और सब्जी बेचने को मजबूर

एक दिन में 4,361 चालान

केवल 26 जून को ही ट्रैफिक पुलिस ने 4,361 चालान जारी किए। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर की गई।

प्रमुख उल्लंघन और चालान संख्या:

  • बिना हेलमेट: 2,320
  • नो पार्किंग: 1,596
  • रेड लाइट जंप: 123
  • ओवर स्पीड: 118
  • नो एंट्री उल्लंघन: 45
  • अतिरिक्त सवारी: 36
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 25
  • अन्य विभिन्न उल्लंघन: शेष मामले
  • नियमों के पालन की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

सख्त चेतावनी भी जारी

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक फर्जी नंबर प्लेट या किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, तो उसका वाहन जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें